Sarkari Parcha
Multi Tasking Staff (MTS)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी एमटीएस 2023 — 1 सितंबर 2023, शिफ्ट 3

90 प्रश्न90 मिनट270 अंक

एसएससी एमटीएस 2023 — 1 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 90 प्रश्न, 90 मिनट, कुल 270 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
Numerical and Mathematical Ability20—
Reasoning Ability and Problem Solving20—
General Awareness25—
English Language and Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • General Awareness23
  • Reasoning20
  • Quantitative Aptitude20
  • General Science2

टॉपिक

  • Analogy
  • Antonyms
  • Art & Culture
  • Awards & Honours
  • Biology
  • Books & Authors
  • Calendar & Clock
  • Cloze Test
  • Coding-Decoding
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Direct-Indirect Speech
  • Economy
  • Error Detection
  • Geography
  • History
  • Idioms & Phrases
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • Non-Verbal Reasoning
  • Number System
  • Partnership
  • Percentages & Interest
  • Physics
  • +13 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Quantitative Aptitude· Time & WorkPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    एक पुरुष और एक महिला मिलकर किसी कार्य को 12 दिनों में पूरा करते हैं। एक पुरुष अकेले उस कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकता है। एक महिला अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकती है?

  2. Q2Quantitative Aptitude· Ratio & ProportionPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    शुद्ध दूध वाले एक पात्र में से, 35% दूध निकालकर उसके स्थान पर पानी डाल दिया जाता है और इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराया जाता है। तीसरी प्रक्रिया के अंत में दूध की शुद्धता कितनी होगी?

  3. Q3Quantitative Aptitude· Ratio & ProportionPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    ₹3.80 प्रति किग्रा वाली कितने किलोग्राम चीनी को ₹4.60 प्रति किग्रा वाली 60 किलोग्राम चीनी के साथ मिलाया जाना चाहिए, ताकि मिश्रण को ₹5.20 प्रति किग्रा की दर से बेचने पर 30% का लाभ हो?

  4. Q4Quantitative Aptitude· Time & WorkPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    A और B किसी काम को क्रमशः 9 और 18 दिनों में कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम करना शुरू किया। कुछ दिनों के बाद A ने काम छोड़ दिया और B ने शेष काम 15 दिनों में समाप्त किया। A ने कितने दिनों के बाद काम छोड़ा था?

  5. Q5Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    X की आय, Y की आय से 12% अधिक है। Y की आय, X की आय से कितने प्रतिशत कम है?

  6. Q6Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    क्रमशः अर्धवार्षिक और वार्षिक रूप से ब्याज संयोजित होने पर एक वर्ष में 8% वार्षिक ब्याज की दर पर 1,50,000 की धनराशि पर अर्जित ब्याज का अंतर ₹______ होगा।

  7. Q7Quantitative Aptitude· PartnershipPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    स्वाति ₹4,200 के साथ एक व्यवसाय शुरू करती है, और 5 महीने बाद, बानी उसकी साझेdar के रूप में शामिल होती है। एक वर्ष के बाद, लाभ स्वाति और बानी के बीच 2 : 5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। बानी का योगदान कितना है?

  8. Q8Quantitative Aptitude· SimplificationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    सरल कीजिए: 24 ÷ 6 × (3/4 का 1/3 + 5/3 का 3/4) = ?

  9. Q9Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 5544 cm² है। यदि गोले की त्रिज्या को दोगुना कर दिया जाए, तो नए गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।

  10. Q10Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    एक व्यक्ति बिंदु A से बिंदु B तक 40 km/h की चाल से यात्रा करता है और बिंदु A पर 60 km/h की चाल से वापस आता है। यदि यात्रा में कुल लिया गया समय 5 घंटे है, तो बिंदु A और बिंदु B के बीच की दूरी क्या है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी एमटीएस 2023 — 1 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 का पैटर्न क्या है?

90 प्रश्न, 270 अंक, 90 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी एमटीएस 2023 — 1 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी एमटीएस 2023 — 1 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), General Awareness (23 प्रश्न), Reasoning (20 प्रश्न), Quantitative Aptitude (20 प्रश्न), General Science (2 प्रश्न) शामिल हैं।

Multi Tasking Staff (MTS) की तैयारी जारी रखें

एसएससी एमटीएस 2023 — 1 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 — प्रश्न पत्र, उत्तर सहित | मुफ़्त ऑनलाइन टेस्ट | Sarkari Parcha