Sarkari Parcha
Multi Tasking Staff (MTS)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी एमटीएस 2024 — 1 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 2

90 प्रश्न90 मिनट270 अंक

एसएससी एमटीएस 2024 — 1 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 2 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 90 प्रश्न, 90 मिनट, कुल 270 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
Numerical and Mathematical Ability20—
Reasoning Ability and Problem Solving20—
General Awareness25—
English Language and Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • General Awareness22
  • Reasoning20
  • Quantitative Aptitude20
  • General Science3

टॉपिक

  • Analogy
  • Antonyms
  • Art & Culture
  • Average
  • Awards & Honours
  • Biology
  • Books & Authors
  • Chemistry
  • Cloze Test
  • Coding-Decoding
  • Current Affairs
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Economy
  • Embedded Figures
  • Error Detection
  • Geography
  • History
  • Idioms & Phrases
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • Number System
  • Percentages & Interest
  • Polity & Constitution
  • +11 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    यदि एक बेलनाकार पाइप का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 44,000 cm² है और इसका व्यास 5 cm है, तो इसकी लंबाई ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए)

    • A.19 m
    • B.24.5 m
    • C.28 m
    • D.14 m
  2. Q2Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    8 इकाई ऊँचाई और 3.5 इकाई त्रिज्या वाले एक ठोस बेलन को एक कागज़ की शीट से ढंका जाना है। यदि कागज़ की शीट की लागत ₹40 प्रति 5 वर्ग इकाई है, तो बेलन को ढँकने की लागत (₹ में) ________ होगी (π=22/7 मानें)।

    • A.2268
    • B.1664
    • C.2024
    • D.1012
  3. Q3Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    30 छात्रों की एक कक्षा एक परीक्षा में शामिल हुई। 12 छात्रों का औसत प्राप्तांक 80 है, और शेष छात्रों का औसत प्राप्तांक 70 है। कक्षा का औसत प्राप्तांक क्या है?

    • A.74
    • B.77
    • C.87
    • D.67
  4. Q4Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    4 वर्षों के लिए 4% वार्षिक की ब्याज दर पर उधार ली गई राशि ₹2500 पर साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।

    • A.440
    • B.400
    • C.360
    • D.340
  5. Q5Quantitative Aptitude· Data InterpretationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    दिए गए ग्राफ का अध्ययन कीजिए और उसके बाद पूछे जाने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। ग्राफ़ चार कंपनियों: A, B, C और D द्वारा की जाने वाली तीन उत्पादों: P, Q और R की बिक्री दर्शाता है। संदर्भ: Sales – बिक्री R की कुल बिक्री, P की कुल बिक्री से कितने प्रतिशत अधिक है (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित)?

    • A.26.9%
    • B.26.2%
    • C.22.9%
    • D.29.6%
  6. Q6Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक दुकानदार बिक्री पर 15% का लाभ कमाता है। यदि वह इसे Rs.18 अधिक में बेचता, तो वह 18% का लाभ कमाता । वस्तु का क्रय मूल्य ______ है।

    • A.Rs.650
    • B.Rs.550
    • C.Rs.600
    • D.Rs.500
  7. Q7Quantitative Aptitude· Number SystemPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    24, 36 और 60 का एचसीएफ (HCF) ज्ञात कीजिए।

    • A.12
    • B.360
    • C.4
    • D.6
  8. Q8Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    725 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी को 235 मीटर लंबी एक सुरंग को पार करने में 48 सेकंड लगते है। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।

    • A.66 किलोमीटर/घंटा
    • B.54 किलोमीटर/घंटा
    • C.72 किलोमीटर/घंटा
    • D.82 किलोमीटर/घंटा
  9. Q9Quantitative Aptitude· Data InterpretationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक कंपनी द्वारा तीन महीनों में निर्मित तीन अलग-अलग प्रकार की मोटर बाइक B1, B2 और B3 की संख्या निम्नांकित तालिका में दी गई है। दी गई तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। मोटर बाइक / महीने अक्टूबर नवंबर दिसंबर B1 107 121 145 B2 95 100 80 B3 43 40 20 नवंबर महीने में कंपनी द्वारा निर्मित मोटर बाइकों की औसत संख्या कितनी है?

    • A.89
    • B.87
    • C.86
    • D.88
  10. Q10Quantitative Aptitude· Ratio & ProportionPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक दुकानदार के पास 5000 kg बासमती चावल हैं। वह इस बासमती चावल का कुछ भाग 20% के लाभ पर और शेष चावल 35% के लाभ पर बेच देता है। उसे पूरे लेन-देन में 29% का लाभ होता है। क्रमशः 20% लाभ और 35% लाभ पर बेची गई मात्रा क्या है?

    • A.2600 kg, 2400 kg
    • B.2200 kg, 2800 kg
    • C.1800 kg, 3200 kg
    • D.2000 kg, 3000 kg

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी एमटीएस 2024 — 1 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 2 का पैटर्न क्या है?

90 प्रश्न, 270 अंक, 90 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 1 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 2 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 1 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 2 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), General Awareness (22 प्रश्न), Reasoning (20 प्रश्न), Quantitative Aptitude (20 प्रश्न), General Science (3 प्रश्न) शामिल हैं।

Multi Tasking Staff (MTS) की तैयारी जारी रखें

एसएससी एमटीएस 2024 — 1 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 2 — प्रश्न पत्र, उत्तर सहित | मुफ़्त ऑनलाइन टेस्ट | Sarkari Parcha