Sarkari Parcha
Multi Tasking Staff (MTS)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी एमटीएस 2024 — 13 नवंबर 2024, शिफ्ट 2

90 प्रश्न90 मिनट270 अंक

एसएससी एमटीएस 2024 — 13 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 90 प्रश्न, 90 मिनट, कुल 270 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
Numerical and Mathematical Ability20—
Reasoning Ability and Problem Solving20—
General Awareness25—
English Language and Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • General Awareness25
  • Reasoning20
  • Quantitative Aptitude20

टॉपिक

  • Analogy
  • Antonyms
  • Art & Culture
  • Average
  • Awards & Honours
  • Books & Authors
  • Cloze Test
  • Coding-Decoding
  • Current Affairs
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Economy
  • Error Detection
  • Geography
  • History
  • Idioms & Phrases
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • Number System
  • One-Word Substitution
  • Percentages & Interest
  • Polity & Constitution
  • Ratio & Proportion
  • Schemes & Programmes
  • +10 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Quantitative Aptitude· Data InterpretationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    दिए गए ग्राफ का अध्ययन करें और उसके बाद पूछे जाने वाले प्रश्न का उत्तर दें। ग्राफ चार कंपनियों: S, D, F और G द्वारा W, R और T वस्तुओं के उत्पादन के आँकड़े उनके कुल उत्पादन के प्रतिशत के रूप में प्रदर्शित करता है। संदर्भ: Production – उत्पादन यदि F और S का कुल उत्पादन क्रमशः 2000 और 3000 हैं, तो इन कंपनियों द्वारा उत्पाद R के उत्पादन में कितना अंतर है?

    • A.200
    • B.250
    • C.150
    • D.100
  2. Q2Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक निश्चित शॉपिंग साइट ने नए साल की बिक्री के दौरान पर्स पर 20% और 30% की क्रमिक छूटें प्रदान कीं। ग्राहक द्वारा प्राप्त वास्तविक छूट कितनी है?

    • A.41%
    • B.47%
    • C.44%
    • D.39%
  3. Q3Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक कक्षा में 28 लड़कों की औसत आयु 16 वर्ष है और 26 लड़कियों की औसत आयु 15 वर्ष है। पूरी कक्षा की लगभग औसत आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

    • A.14 3/4
    • B.15
    • C.15 1/2
    • D.14 1/2
  4. Q4Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक दुकानदार अपनी एक चौथाई वस्तुओं को 12% की हानि पर, शेष वस्तुओं के एक तिहाई को 44% के लाभ पर और शेष को 7% की हानि पर बेचता है। उसका कुल लाभ/हानि प्रतिशत कितना है?

    • A.2% हानि
    • B.4.5% लाभ
    • C.4.5% हानि
    • D.2% लाभ
  5. Q5Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    ₹36,000 पर 8(1/3)% वार्षिक की दर से 7 महीने की अवधि का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

  6. Q6Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक चोर रोहन को एक पुलिसकर्मी रमेश द्वारा 250 मीटर की दूरी से देखा जाता है। जब वे एक-दूसरे को देखते हैं, तो वे दौड़ना शुरू कर देते हैं। रमेश, जो 25 किमी/घंटा की चाल से दौड़ रहा है, द्वारा पकड़े जाने से पहले, 20 किमी/घंटा की चाल से दौड़ रहे रोहन द्वारा कितनी दूरी तय की जाती है?

  7. Q7Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक वृत्त की त्रिज्या एक वर्ग की भुजा के बराबर है। वर्ग और वृत्त के परिमापों (perimeters) का अनुपात 7 : 11 है, तो क्षेत्रफलों का अनुपात _________होगा। (π = 22/7 का प्रयोग करें)

    • A.14 : 22
    • B.22 : 14
    • C.22 : 7
    • D.7 : 22
  8. Q8Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    अदिति ने अपना स्कूटर ₹53585 में बेचा, जिससे उसे विक्रय मूल्य के 1/5 भाग के बराबर लाभ प्राप्त हुआ। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

    • A.15%
    • B.40%
    • C.25%
    • D.35%
  9. Q9Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    किस राशि (₹ में) पर 4% प्रति वर्ष की ब्याज दर से 4 वर्षों में ₹240 का साधारण ब्याज अर्जित होगा?

    • A.2000
    • B.1500
    • C.3000
    • D.750
  10. Q10Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    12 cm त्रिज्या वाले एक ठोस धातु के गोले को ₹7/cm² की दर से रंगने का व्यय (₹ में) ज्ञात करें (π = 22/7 का उपयोग करें)।

    • A.11889
    • B.12689
    • C.11368
    • D.12672

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी एमटीएस 2024 — 13 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 का पैटर्न क्या है?

90 प्रश्न, 270 अंक, 90 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 13 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 13 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), General Awareness (25 प्रश्न), Reasoning (20 प्रश्न), Quantitative Aptitude (20 प्रश्न) शामिल हैं।

Multi Tasking Staff (MTS) की तैयारी जारी रखें

एसएससी एमटीएस 2024 — 13 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 — प्रश्न पत्र, उत्तर सहित | मुफ़्त ऑनलाइन टेस्ट | Sarkari Parcha