Sarkari Parcha
Multi Tasking Staff (MTS)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 2

90 प्रश्न90 मिनट270 अंक

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 90 प्रश्न, 90 मिनट, कुल 270 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
Numerical and Mathematical Ability20—
Reasoning Ability and Problem Solving20—
General Awareness25—
English Language and Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • General Awareness22
  • Reasoning20
  • Quantitative Aptitude20
  • General Science3

टॉपिक

  • Analogy
  • Antonyms
  • Art & Culture
  • Average
  • Biology
  • Books & Authors
  • Chemistry
  • Cloze Test
  • Coding-Decoding
  • Counting Figures
  • Current Affairs
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Economy
  • Error Detection
  • Geography
  • History
  • Idioms & Phrases
  • Important Days
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • Number System
  • One-Word Substitution
  • Percentages & Interest
  • +11 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Quantitative Aptitude· Ratio & ProportionPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    किसी तार का प्रतिरोध उसकी लंबाई के अनुक्रमानुपाती और उसकी त्रिज्या के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है। एक ही पदार्थ के दो तारों का प्रतिरोध समान है और उनकी त्रिज्याएँ 7 : 8 के अनुपात में हैं। तारों की संगत लंबाई क्रमश: 147 cm और L cm है। L का मान ज्ञात कीजिए।

    • A.168
    • B.192
    • C.128
    • D.158
  2. Q2Quantitative Aptitude· Data InterpretationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    नीचे दी गई तालिका 4 अलग-अलग विषयों में पाँच विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाती है। प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक 100 हैं। विद्यार्थी विषय U V W X रोशन 68 64 60 72 समीर 74 76 68 64 आर्यन 61 64 59 81 मोनिका 87 71 84 56 अंशिका 92 69 52 77 विषय V में सभी पाँच विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त कुल अंकों का औसत क्या है?

    • A.69.2
    • B.72.7
    • C.68.8
    • D.65.3
  3. Q3Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक दुकानदार ₹240, ₹258 और ₹252 मूल्य के तीन प्रकार के बीजों को 3 : 1 : 2 के अनुपात में मिलाता है। मिश्रण का औसत मूल्य क्या है?

    • A.₹245
    • B.₹248
    • C.₹246
    • D.₹247
  4. Q4Quantitative Aptitude· Ratio & ProportionPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक कार के रेडिएटर में 52% एंटीफ्रीज का घोल होना चाहिए। एक मोटर चालक के पास 40% एंटीफ्रीज वाला 8 लीटर घोल है। 52% एंटीफ्रीज बनाने लिए उसे अपने घोल में 95% एंटीफ्रीज तरल की कितनी लीटर मात्रा मिलानी होगी (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)?

    • A.1.92
    • B.3.45
    • C.4.26
    • D.2.23
  5. Q5Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    ₹3000 की राशि पर 3% प्रति वर्ष की ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।

    • A.390
    • B.490
    • C.410
    • D.450
  6. Q6Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक ठग व्यापारी अपनी किराने के सामान को वास्तविक वजन से 15% कम वजन का उपयोग करके बेचता है और 20% का लाभ कमाता है। उसका कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

    • A.12.8%
    • B.5%
    • C.41.17%
    • D.35%
  7. Q7Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    यदि कोई धनराशि साधारण ब्याज की निश्चित दर पर 10 वर्षों में स्वयं की दोगुनी हो जाती है, तो उसी ब्याज दर पर वह धनराशि कितने समय में स्वयं की 4 गुना हो जाएगी?

    • A.20 वर्ष
    • B.30 वर्ष
    • C.25 वर्ष
    • D.40 वर्ष
  8. Q8Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    राजा की टोपी एक लंब वृत्तीय शंकु के रूप में है जिसकी आधार त्रिज्या 3 cm और तिर्यक ऊँचाई 25 cm है। टोपी बनाने के लिए आवश्यक शीट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (निकटतम पूर्णांक मान तक सही, π=3.14 का प्रयोग करें)

    • A.450 cm²
    • B.50 cm²
    • C.350 cm²
    • D.264 cm²
  9. Q9Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    यदि एक अर्धगोले का आयतन 155232 cm³ है, तो अर्धगोले की त्रिज्या का आधा क्या होगा (cm में)? (π = 22/7 का प्रयोग करें)

    • A.18
    • B.42
    • C.21
    • D.12
  10. Q10Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक बड़े अर्धगोलाकार लोहे के कटोरे के शीर्ष की बाह्य परिधि 565.2 cm है और कटोरा y cm मोटा है। यदि कटोरे का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 98,988.5 cm² है, तो y का मान ज्ञात करें। (π = 3.14 का उपयोग करें।)

    • A.3.5
    • B.4
    • C.6
    • D.5

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 का पैटर्न क्या है?

90 प्रश्न, 270 अंक, 90 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), General Awareness (22 प्रश्न), Reasoning (20 प्रश्न), Quantitative Aptitude (20 प्रश्न), General Science (3 प्रश्न) शामिल हैं।

Multi Tasking Staff (MTS) की तैयारी जारी रखें

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 2 — प्रश्न पत्र, उत्तर सहित | मुफ़्त ऑनलाइन टेस्ट | Sarkari Parcha